A.P.J abdul Kalam
अबुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलामअथवा ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम (अंग्रेज़ी: A P J Abdul Kalam), (15 अक्टूबर 1931 - 27 जुलाई2015) जिन्हें मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपतिके नाम से जाना जाता है, भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे।[3] वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता (इंजीनियर) के रूप में विख्यात थे।
ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम
அ.ப.ஜெ.அப்துல் கலாம
ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम
भारत के 11वें राष्ट्रपति
कार्यकाल
25 जुलाई 2002 – 25 जुलाई 2007प्रधान मंत्रीअटल बिहारी वाजपेयी
मनमोहन सिंहउपराष्ट्रपतिकृष्ण कान्त
भैरोंसिंह शेखावतपूर्व अधिकारीके॰ आर॰ नारायणनउत्तराधिकारीप्रतिभा देवीसिंह पाटिलजन्म15 अक्टूबर 1931
रामेश्वरम, रमानाथपुरम जिला, ब्रिटिश राज(मौजूदा तमिलनाडु, भारत)मृत्यु27 जुलाई 2015(उम्र 83)[1]
शिलोंग, मेघालय, भारतविद्या अर्जनसेंट जोसेफ कॉलेज, तिरुचिरापल्ली
मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजीपेशाप्रोफेसर, लेखक, वैज्ञानिक
एयरोस्पेस इंजीनियरधर्मइस्लाम[2]हस्ताक्षरवेबसाइटabdulkalam.com
इन्होंने मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभाला व भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे। इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में मिसाइल मैन के रूप में जाना जाने लगा।[4]
इन्होंने 1974 में भारत द्वारा पहले मूल परमाणु परीक्षण के बाद से दूसरी बार 1998 में भारत के पोखरान-द्वितीय परमाणु परीक्षण में एक निर्णायक, संगठनात्मक, तकनीकी और राजनैतिक भूमिका निभाई।[5]
कलाम सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी व विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दोनों के समर्थन के साथ 2002 में भारत के राष्ट्रपति चुने गए। पांच वर्ष की अवधि की सेवा के बाद, वह शिक्षा, लेखन और सार्वजनिक सेवा के अपने नागरिक जीवन में लौट आए। इन्होंने भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किये।
Comments
Post a Comment